
PMKISAN 21TH INSTALLMENT जाने कब तक आएगा।
तो Hello दोस्तों आप सब pmkisan का 21वाँ किस्त का बेसब्री से इंतिजर कर रहे होंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि तीन समान किश्तों में उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाती है।
योजना का उद्देश्य
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में सहायता करना और उनकी आजीविका को बेहतर बनाना है, जिससे वे खेती के अलावा अन्य जरूरतों को भी पूरा कर सकें।
शुरुआत और इतिहास
PM-KISAN योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को की गई थी और इसे दिसंबर 2019 से देशभर में लागू किया गया। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हुई थी, जहां पहली किश्त किसानों को दी गई।
लाभ पात्रता और भुगतान प्रक्रिया
- योजना के तहत किसान परिवार में से केवल एक व्यक्ति लाभार्थी बन सकता है।
- सालाना ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में मिलती है — हर चार महीने में एक बार ₹2,000।
- पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाती है।
- 2025 तक 20 किश्तें किसानों को मिल चुकी हैं और 21वीं किश्त दिवाली से पहले आने की संभावना है। कुछ राज्यों में 21वीं किश्त जारी भी हो चुकी है।
21 वाँ किस्त का पैसा कब तक आएगा?
अभी हाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKISAN) का 20वाँ किस्त आया था अब अगला किस्त का इंतिज़ार नवंबर महिना खत्म में होगा। नवंबर के 19 तारीख को सरकार PMKISAN 21TH INSTALLMENT का पैसा भेज सकती है।
किन्हें नहीं मिलेगा पैसा
- Ekyc अपडेट – यदि ekyc नहीं हुआ है उनको ekyc अपडेट करना होगा।
- आधार सीडिंग – जिनका खाते में DBT नहीं है उनको डीबीटी कराना होगा।
- Land सीडिंग – जिनका land सीडिंग नहीं है उन्हें Csc प्रज्ञा केंद्र में जा कर land सीडिंग कराना होगा।
ये सभी चीज अगर सही है तब ही Pmkisan का 21वाँ किस्त पैसा खाता में आयेगा।
Beneficiary Status कैसे देखे
- पहले pmkisan.gov.in वेबसाईट का होम पेज पर जाए
- Beneficiary status में जाए
- Ragistration नंबर डाले और सैंड ओटीपी पर क्लिक करें
- ओटीपी डाल कर आप अपना beneficiary status देख सकते है अगर सब में सही का निशान ✅ है तब ही pmkisan का 21वाँ किस्त आयेगा।